watch-tv

मोहाली पुलिस ने दो इंटरनेशनल ड्रग तस्कर किए अरेस्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिल्ली में रह रहे अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी

चंडीगढ़ 4 अक्टूबर। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान सूबे की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मोहाली पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के दो मेंबरों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक मोहाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह और कृष्ण के तौर पर की गई है। पुलिस ने उनके पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी दिल्ली में रहने वाले अपने अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे। हैंडलर्स एक इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं। पुलिस उनके बारे में जांच कर रही है।

डीजीपी के मुताबिक मोहाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को डेराबस्सी से गिरफ्तार किया। जो हाफ-स्लीव जैकेट्स में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करते थे। अब पुलिस उनके बारे में जांच करने में जुटी है। आरोपी सुखदीप सिंह इससे पहले साल 2020 में अपहरण के एक मामले में शामिल था। जो इसी साल मई महीने से जमानत पर बाहर था। इसके बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस जल्द ही इस मामले में और  खुलासे करेगी। दूसरी ओर माना जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके नेटवर्क का क्लू मिलने पर पुलिस और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।

————

Leave a Comment