watch-tv

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आप को हासिल होगा बहुमत : घई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 3 अक्टूबर। महानगर के वार्ड साठ में आम आदमी पार्टी के सीनियर वर्कर रविंदर पाल सिंह घई ने मीडिया कर्मियों से चुनावी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर इस बार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी।

आप नेता घई ने कहा कि पंजाब सरकार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। लोग सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। उसी तरह हरियाणा के लोग भी चाहते हैं कि हरियाणा में भी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान जैसे ईमानदार नेता हों। उन्होंने दावा किया कि लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं और निश्चित तौर पर आप हरियाणा में भी अपनी सरकार बनाएगी।

———–

Leave a Comment