पुरानी रंजिश के कारण आधी रात को फायरिंग, एक के हाथ में तो दूसरे के गर्दन में लगी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 2 अक्टूबर। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के बाहर टैक्सी स्टैंड पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें से एक के हाथ में और दूसरे के गर्दन में गोली लगी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जख्मियों की पहचान नयागांव निवासी राजेश उर्फ ​​रॉक और सेक्टर-41 निवासी हनी भारद्वाज के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार राजेश अपने जानकार हनी के साथ टैक्सी स्टैंड पर बैठा था। वहां पर खरड़ सन्नी इनक्लेव निवासी रजत अपने दोस्त कुणाल व अन्य के साथ गया था। रजत ने राजेश व कुणाल के साथ मिलकर नवरात्र पर लंगर लगाना था। उसी को लेकर रणनीति बनाई जा रही थी। उस समय समय सन्नी नाम के युवक वहां पर आया। उसका एक दोस्त थी। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सन्नी ने राजेश से सिगरेट मांगी और कुछ देर बैठा। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। हन्नी जमीन पर गिर गया। राजेश के हाथ में गोली लगी है। हमले के बाद दोनों आरोपी भाग गए।

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

पता चला है कि टैक्सी स्टैंड पर करीब पांच साल पहले राजेश, उसके भाई राजिंदर, धर्मपाल, काकू और जीरकपुर का लॉडी (अब मौत हो चुकी है) ने एंबुलेंस डाली थी। बाद में किसी कारण दोनों अलग-अलग हो गए थे। राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मनीष नाम के ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा था। राजेश के दोस्तों ने पुलिस को इस बारे भी बताया है। हालांकि हमला किसने करवाया है। यह तो हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही साफ होगा।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान