watch-tv

700 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ FIR, सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फिरोजपुर में कांग्रेस-आप नेताओं के बीच झड़प का मामला

पंजाब 2 अक्टूबर। फिरोजपुर के कस्बा जीरा में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। इस मामले में फिरोजपुर पुलिस ने करीब 700 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर मंगलवार देर रात दर्ज की गई। अब पुलिस मीडिया फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करेगी। बता दें कि उक्त मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को मामले की जांच करने को कहा गया था। एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने कहा- पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा हुए थे जख्मी

बता दें कि इस घटनाक्रम में जीरा से पूर्व कांग्रेस विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा गंभीर घायल हो गए थे। जिनके कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें खून से लथपथ वह भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे थे। जीरा शहर के क्लार्क टावर पर ये टकराव की स्थिति बनी थी। इसको देखते हुए फिरोजपुर हेडक्वार्टर से और फोर्स मंगवाई गई थी। बता दें कि इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही पथराव किया और गोलियां भी चलाई।

Leave a Comment