watch-tv

फिरोजपुर : जीरा में पंचायत चुनाव के पर्चा भरने के दौरान आप-कांग्रेसी वर्करों में खूनी टकराव, पूर्व विधायक जीरा जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर, गोलियां भी चलीं, माहौल बिगड़ते देख भारी पुलिस फोर्स पहुंची, हवाई फायरिंग कर खदेड़ा

फिरोजपुर 1 अक्टूबर। यहां कस्बा जीरा में पंचायत चुनाव के लिए पर्चा भरने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता-वर्कर आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से ईंट-पत्थर बरसाने के साथ फायरिंग भी हुई। देरशाम तक कस्बे में तनाव का माहौल बना था।

जानकारी के मुताबिक इस खूनी टकराव के दौरान जीरा से पूर्व कांग्रेस विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा गंभीर घायल हो गए। उनका एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उनके कपड़ों पर खून बिखरा दिख रहा है। पूर्व विधायक जीरा के घायल होते ही उनके समर्थक भड़क गए। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ गई।

बताते हैं कि बाद में दोनों पक्ष के कार्यकर्ता और नेता जीरा शहर के क्लार्क टावर पर डटे थे। वहां फिर से टकराव की स्थिति बनी हुई थी। फिरोजपुर हेडक्वार्टर से और फोर्स मंगवाई गई है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। मौके पर भारी फोर्स लेकर फिरोजपुर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी, मगर हालात बिगड़ते गए। जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लोगों को खदेड़ा।

इस खूनी टकराव में जख्मी पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने आरोप लगाया कि इलाका विधायक और उनके समर्थक सत्ता के नशे में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कांग्रेस प्रत्याशियों को सरपंच व पंच की एनओसी व अन्य कागजात उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

—————

 

 

Leave a Comment