जखमी होने के बाद अस्पताल से आया गोविंदा का बयान, ‘चीची’ ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना /यूटर्न/1 नवंबर: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के संग आज सुबह हादसा हो गया। दरअसल, एक्टर के पैर में उनकी ही रिवॉल्वर से गोली लग गई। घटना के तुरंत बाद अभिनेता को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एक्टर के फैंस भी चिंता में आ गए और उनके लिए दुआ करने लगे। सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि एक्टर जल्दी ठीक हो जाएं। इस बीच अब अस्पताल से गोविंदा का ओडियो बयान सामने आया है। जी हां, एक्टर ने खुद अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।
गोविंदा का ओडियो बयान जारी
अस्पताल से सामने आए गोविंदा के ओडियो बयान में एक्टर ने कहा कि नमस्कार, प्रणाम मैं हूं गोविंदा, आप सबके आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से ठीक हूं। गोली लगी थी, जो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता दूं डॉक्टर्स को और आप सबको, धन्यवाद, प्रणाम। गोविंदा का ये बयान सामने आने के बाद हर किसी को अब राहत मिली है। नहीं तो सभी को एक्टर की चिंता खाए जा रही थी।
कैसे चली गोली?
गौरतलब है कि आज सुबह गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। दरअसल, अभिनेता की वाइफ इस वक्त कोलकाता में हैं और गोविंदा खुद भी कोलकाता जाने वाले थे। इसके पहले वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अलमारी में रख रहे थे, लेकिन गन अनलॉक थी और अलमारी में रखते वक्त एक्टर के हाथ से गन छूट गई। अनलॉक होने की वजह से मिसफायर हुआ और गोली सीधा गोविंदा के घुटने के नीचे जा लगी।
पुलिस ने साधी चुप्पी
फिलहाल गोविंदा ठीक हैं और अभी अस्पताल में ही हैं। जानकारी मिल रही है कि अभी किसी को भी एक्टर से मिलने की इजाजत नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस मामले में अब परिवार सहित अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। हाल ही में पुलिस ऑफिसर दया नायक को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि इस मामले पर अभी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और चुप्पी साधी रखी।
—————

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुणप्रीत सिंह सोंद ने फाजिल्का जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा किया मंत्रियों ने सतलुज खाड़ी के पास बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और जनता की शिकायतें सुनीं अधिकारियों को प्रभावित निवासियों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया गया सरकार बाढ़ प्रभावित आबादी को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है “विशेष गिरदावरी के बाद मुआवजा दिया जाएगा”

जिला सीमा के अंदर शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कंबाइनों द्वारा धान की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध – उपायुक्त निर्धारित समय से पहले या बाद में संचालित होने वाली कंबाइनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसानों की सहायता के लिए मंडियों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं

उच्च शिक्षा विभाग ने 27 प्रोफेसरों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया •हरजोत बैंस ने नव पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रेरित करने के लिए पूरी लगन के साथ नई भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया