watch-tv

पंजाब सरकार के 5 नेताओं को मंत्री पद से हटते ही नोटिस जारी, सरकारी कोठियां खाली करने के आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 28 सितंबर। पंजाब में आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के मंत्री पद से हटते ही पंजाब सरकार ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में सरकार द्वारा चारों नेताओं को जल्द से जल्द सरकारी कोठियां खाली करने के आदेश दिए हैं। जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। 15 दिन के अंदर अंदर उन्हें सरकारी कोठियां खाली करनी होंगी। जिन्हें बाद में नए बनाए गए मंत्रियों को रहने के लिए अलॉट किया जाएगा। पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक अधिकारी ने पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, चेतन सिंह जोकमाजरा, बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि मंत्री को पद से हटाने के 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होगा। इसलिए आप आवास खाली कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दें ताकि नवनियुक्त मंत्रियों को आवास आवंटित किए जा सकें।

पिछले दिनों मंत्रिमंडल में शामिल हुए 5 मंत्री

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल किए है। इनमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सबसे मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment