watch-tv

निगम का रिकॉर्ड गुम करने पर दो कलर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने लिया एक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 27 सितंबर। मार्केटों को शिफ्ट करने संबंधी रखा गया नीति रिकॉर्ड गुम करने वाले विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज की और से नगर निगम लुधियाना के दो कलर्कों को गिरफ्तार किया है। थाना विजिलेंस लुधियाना की पुलिस ने अजय कुमार और लखवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अजय कुमार जोन-ए की कानून शाखा और लखवीर सिंह जोन-सी की तह बाज़ारी शाखा में तैनात है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट ने 2010 को आदेश जारी कर गिल रोड स्थित स्कूटर मार्केट, आईटीआई कॉलेज के सामने खोखा मार्केट और फिरोज गांधी मार्केट स्थित कार बाजार को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। जिसके चलते पूर्व मेयर द्वारा जनरल हाउस की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया और एक समिति का गठन करके इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। 2010 में नगर निगम लुधियाना के पूर्व कमिश्नर और समिति ने स्कूटर मार्केट और खोखा मार्केट को स्थानांतरित करने के बारे में कुछ सुझाव दिए थे।

एक दूसरे पर रिकॉर्ड की फेंकते रहे बात

2013 और 2024 में हाईकोर्ट के आदेशों पर विजिलेंस ने जांच शुरु की। नगर निगम ने इस संबंधी विजिलेंस को रिकॉर्ड नहीं मुहैया कराया। जिसके बाद अगस्त 2024 को हाईकोर्ट द्वारा अधिकारियों द्वारा अपने पद के दुरुपयोग के गंभीर मुद्दे सामने आने के मद्देनजर विजिलेंस को आदेश दिए कि सात दिन में दस्तावेज न मिलने पर एक्शन लिया जाए। जिसके बाद निगम कमिश्नर ने एक रिपोर्ट बनाकर विजिलेंस को फाइल गुम होने की बात कही।

अधिकारियों की बहानेबाजी के बाद विजिलेंस ने की जांच
नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बहानेबाजी करते देख विजिलेंस ने मामला अपने हाथ में लिया और क्लर्क लखवीर सिंह से पूछताछ की। जिसने बताया कि उसने फाइल क्लर्क रोनी को नवंबर 2019 को शाम 7 बजे नगर निगम कमिश्नर लुधियाना के कैंप ऑफिस में दी गई थी और क्लर्क रोनी की मृत्यु हो चुकी है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त फाइल नगर निगम लुधियाना की शाखा में वापस प्राप्त हो गई थी। जिसके बाद पता चला कि दोनों आरोपियों ने फाइल ही गुम कर दी है।

Leave a Comment