टूरिस्ट बन पहुंचे चूहों के गैंग, पार्कों से लेकर लोगों के घरों तक बनाई बिल, प्रशासन बेपरवाह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ पर अब चूहों का कब्जा

चंडीगढ़/यूटर्न/25 सितंबर। ब्यूटीफुल सिटी के नाम से जाने जाते चंडीगढ़ पर अब चूहों का कब्जा हो चुका है। चंडीगढ़ में जहां पहले लोग घूमने के लिए आते थे। वहीं अब लोगों के साथ साथ चूहों के गैंग भी टूरिस्ट बनकर चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। हालाकि प्रशासन को इसका पता नहीं है और शहरवासी चूहों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। जहां पहले चंडीगढ़ में आवारा पशुओं और कुत्तों के कारण शहर बदनाम हो चुका है, वहीं अब चूहों के कारण लोगों का वहां रहना तक मुश्किल हो गया है। दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-47 में चूहों द्वारा पार्कों के साथ साथ लोगों के घरों तक में बिल बना डाली है। सेक्टर के समाजसेवी बलविंदर सिंह (बल्ली) की और से यह मुद्दा उठाया गया है। उनका कहना है कि आए दिन सेक्टर में चूहों द्वारा नुकसान करने की शिकायतें मिल रही है। लेकिन प्रशासन इस समस्या की तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा। जिस कारण लगातार चूहों की गिनती बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि लोग डर के कारण मोहल्ले में भी नहीं घुस रहे।

पार्कों और मार्केट के हालत खराब
बलविंदर सिंह बल्ली ने कहा कि सेक्टर-47 के तकरीबन सभी पार्कों को चूहों ने खराब कर दिया है। एक तरफ तो पंजाब सरकार ग्रीन बेल्ट लाने के प्रयास कर रही है, दूसरी तरफ पहले से मौजूद ग्रीन बेल्ट के खराब होने पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। बल्ली ने कहा कि पार्कों के साथ चूहों ने मार्केट व लोगों के घरों तक में बिल बना ली है। आए दिन चूहे लोगों के घरों में सामान का नुकसान कर रहे हैं। इसकी कई बार शिकायतें भी की जा चुकी है।

बिल के कारण आने शुरु हुए सांप
बलविंदर बल्ली ने कहा कि चूहों की पार्कों में बिल होने के कारण वहां पर सांप भी आने शुरु हो चुके हैं। कई बार लोगों द्वारा पार्कों में सांप देखें गए हैं। इस कारण लोगों ने तो पार्क भी जाना छोड़ दिया है। जहां पहले बच्चे पार्कों में जाकर गेम्स खेलते थे। वहीं पेरेंट्स द्वारा उन्हें भी वहां जाने से रोक दिया गया है। बल्ली ने कहा कि ऐसे में अगर सांप ने किसी को नुकसान पहुंचा दिया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

पहले आवारा पशुओं व कुत्तों से बदनाम हुआ शहर
बलविंदर बल्ली ने कहा कि चंडीगढ़ में पशुओं और आवारा जानवरों की भरमार है। पहले ही शहर आवारा जानवरों के कारण बदनाम हो चुका है। वहीं आवारा कुत्तों की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। आए दिन कुत्तों द्वारा राहगीरों को काटने के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस पर कंट्रोल करने में असमर्थ है। वहीं अब चूहों के कारण और ज्यादा परेशानी बढ़ चुकी है।

चंडीगढ़ को बदनाम करने में जुटे अधिकारी
वहीं लोगों में चर्चा है कि चंडीगढ़ की सुंदरता के चर्चें जहां पहले दूर दूर तक थे, वहीं अब उसकी सुंदरता लगातार कम होती जा रही है। क्योंकि किसी भी सरकारी विभाग का अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का आरोप है कि सरकारी अधिकारी खुद ही मिलकर चंडीगढ़ को बदनाम करने में लगे हुए हैं। क्योंकि आए दिन किसी न किसी काम में प्रशासन की लापरवाही सामने आती रहती है।

सेक्टर वासियों की अपील, जल्द करें समाधान
वहीं सेक्टर वासियों की और से चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की गई है कि उनकी इस समस्या को देखा जाए। वहीं जल्द से जल्द इसका हल किया जाए। ताकि चूहे व सांप किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे। जबकि ब्यूटीफुल सिटी के नाम से जाने जाते इस शहर की ब्यूटी को उसी तरह से बरकरार रखा जाए।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान