watch-tv

पंजाब यूनिवर्सिटी मामले में 52 घंटे बाद AAP सरकार ने रिपोर्ट मांगी, वीसी बोले – गर्ल्स हॉस्टल में सिगरेट-शराब की शिकायतें थीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पटियाला 25 सितंबर। पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (आरजीएनयूएल) में वाइस चांसलर और छात्राओं के बीच चल रहा बवाल थम नहीं रहा है। इस मामले में 52 घंटे बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की नींद टूटी है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब कर ली है। बैंस ने कहा कि स्टूडेंट्स के साथ पूरा इंसाफ होगा। यह विवाद रविवार दोपहर शुरू हुआ, जब वाइस चांसलर ने अचानक गर्ल्स हॉस्टल की चेकिंग की। छात्राओं का आरोप है कि उनके साथ कोई महिला स्टाफ नहीं था। वह न केवल बिना बताए हॉस्टल में घुसे और उनकी प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन किया बल्कि उनके छोटे कपड़ों को लेकर भी कमेंट किया।

लड़कियों के शराब व सिगरेट पीने की शिकायतें मिली

वहीं वाइस चांसलर का कहना है कि उन्हें कुछ छात्राओं से ही शिकायत मिली थी कि गर्ल्स हॉस्टल में आधी रात के बाद कुछ लड़कियां सिगरेट और शराब पीती हैं। दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और करुणा नंदी भी इस मामले को लेकर आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। जब तक जांच पूरी नहीं होती है, तब वीसी को पद से हटा देना चाहिए। छात्राओं का ये भी कहना है कि अगर वे मीडिया के सामने आईं तो उनके नंबर काट दिए जाएंगे।

कुलपति को निजता के संवैधानिक अधिकार का पता नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि यह पढ़कर दुख होता है कि पटियाला के आरजीएनयूएल को उस समय बंद कर दिया है, जब छात्रों ने कुलपति के इस्तीफे की मांग की है। पहले आधी रात के बाद शराब पीने की जांच करने के लिए यूनिवर्सिटी के वीसी ने लड़कियों के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। यह चौंकाने वाली बात है कि एक विधि विश्वविद्यालय के कुलपति को अपने छात्रों के निजता के संवैधानिक अधिकार के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं है। सरकार को तुरंत एक जांच आयोग नियुक्त करना चाहिए और कुलपति को इसके निष्कर्ष जारी होने तक पद से हट जाना चाहिए।

Leave a Comment