watch-tv

जालंधर : बाइक पर घर लौटते युवक का गोली मारकर मर्डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भोगपुर में रेलवे फाटक के पास वारदात चार लोग शक के चलते हिरासत में लिए

जालंधर 23 सितंबर। भोगपुर में बाइक से घर लौट रहे युवक का मोगा फाटक के पास गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। मरने वाला जसपाल सिंह उर्फ शालू भोगपुर का ही रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। यह घटना बीती रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने युवक जसपाल सिंह के सिर और अन्य हिस्सों पर गोलियां मारी थीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

थाना भोगपुर की वारदात में शामिल चार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ताकि पता चल सके कि आरोपियों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। जालंधर के देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पिछले काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आदमपुर के डीएसपी सुमित सूद के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। मृतक शालू अपनी बाइक पर सवार होकर भोगपुर सिटी से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रेलवे फाटक के पास उस पर गोलियां चलाई गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि आरोपियों ने शालू को कितनी गोलियां मारीं।

———–

Leave a Comment