पंजाब में अभी बारिश के नहीं आसार, डेंगू और मलेरिया बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 22 सितंबर। पंजाब और चंडीगढ़ में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले 2 दिन भी मौसम साफ रहेगा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि बारिश ना होने से अब तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह राज्य में अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री भाखड़ा डैम में दर्ज किया गया है। वहीं, गत 24 घंटे में राज्य में किसी भी जगह बारिश दर्ज नहीं की गई है। हालांकि मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। लुधियाना में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। दूसरी तरफ सेहत विभाग द्वारा अब डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं लोगों से बचाव करने की बात कही गई है। वहीं लोगों को डेंगू और मलेरिया संबंधी अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं लोगों को घरों में पानी न खड़ने देने की अपील की गई है।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान