watch-tv

स्टील फैक्ट्री में स्विच ऑन करते हुए वर्कर को लगा करंट, हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 20 सितंबर। खन्ना की अमलोह रोड पर गांव शाहपुर स्थित एसजी मेटल एंड स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में करंट लगने के कारण वर्कर झुलस गया। जिस कारण उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए राजिंद्रा के पटियाला अस्पताल दाखिल कराया गया। वर्कर की पहचान राहुल यादव (21) निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई।राहुल यादव ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और एक साल से खन्ना में उक्त फैक्ट्री में काम करता है। वह सुबह फैक्ट्री में स्विच ऑन करने लगा था। तभी शाटसर्किट हुआ और उसे करंट का जोरदार झटका लगा। हादसे के समय उसके बगल में और भी कई मजदूर खड़े थे। तभी उसे अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. फ्रेंकी ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है। लेकिन काफी बर्न होने के चलते उसे पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में फर्स्ट एड दी गई। बर्न वाली जगह पर दवा लगाई गई। आगे के इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी थी।

Leave a Comment