CM मान की एयरपोर्ट पर तबीयत बिगड़ी, दिल्ली अपोलो अस्पताल में कराया दाखिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 18 सितंबर। पंजाब के सीएम भगवंत मान की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान से उतरे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही भगवंत ने अपना संतुलन खोया था। इसके बाद मौके पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें संभाला और कुछ देर के लिए वहां मौजूद कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उन्हें पहले सीएम आवास चंडीगढ़ में लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके साथ सीएम मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। डॉक्टर फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अब उनकी हालत में सुधार है।

13 सितंबर से दिल्ली में थे सीएम
भगवंत मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मैराथन मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे। सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले एक महीने से लगातार हरियाणा विधानसभा चुनाव में व्यस्त चल रहे है। वहीं, पार्टी इस बार अकेले हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राष्ट्रीय खाद्यान्न संकट में, 4 लाख एकड़ जमीन जलमग्न, गुरमीत खुडियां ने केंद्र से तत्काल राहत की मांग की • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। • खुदियां कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है • बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय पैकेज और प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की गई।