watch-tv

प्रेमिका के साथ छोड़ने पर प्रेमी ने निगला जहरीला पदार्थ, महिला पर पर्चा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 18 सितंबर। खन्ना में एक व्यक्ति ने शकी हालातों में जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान शमशेर सिंह (51) निवासी अमलोह रोड खन्ना के रुप में हुई है। पुलिस ने शमशेर सिंह की प्रेमिका ज्योति (28) निवासी करतार नगर खन्ना के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। शमशेर सिंह की पत्नी की मौत वर्ष 2011 में हो गई थी। करीब 4 साल पहले ज्योति की मुलाकात शमशेर सिंह के साथ हुई। दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ दिनों पहले ज्योति ने शमशेर का साथ छोड़ दिया और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। इसी कारण शमशेर सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली। हालत खराब होने पर परिवार के लोग शमशेर सिंह को खन्ना सिविल अस्पताल लेकर गए थे। वहां उसकी मौत हो गई। सिटी थाना 2 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास मृतक शमशेर सिंह की बेटी प्रिया के बयानों पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Comment