watch-tv

बुजुर्ग के बाद मासूम पर खूंखार कुत्तों का जानलेवा हमला 10 दिन पहले पॉश इलाके में बुजुर्ग को काटा, अब बच्ची को नोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 सितंबर। लुधियाना शहर में आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने को लेकर साशन व प्रशासन पूरी तरह से बेपरवाह है। इसी का नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जहां पहले साउथ सिटी रोड पर पड़ी एक पॉश कॉलोनी में सैर कर रहे बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। वहीं पर अब खूंखार कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों द्वारा बच्ची को बुरी तरह से नोच डाला। लेकिन इलाके के लोगों ने देखकर किसी तरह बच्ची का बचाव किया। जिसका बाद खून से लथपथ बच्ची को फोर्टीज अस्पताल दाखिल कराया। जहां पर दो दिन उसकी हालत गंभीर रहने के बाद अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्ची की पहचान राजगढ़ कॉलोनी की जानवी (2) के रुप में हुई है। हालाकि इस घटना के बाद भी प्रशासन अभी तक जागा नहीं है।

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
वहीं जानवी के पिता नरेश कुमार की और से सोशल मीडिया पर एक वीडिया डाली गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी दो साल की बेटी जानवी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कई कुत्तों के झूंड ने उस पर एकदम अटैक कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।

अब तक आ चुका डेढ़ लाख खर्च
नरेश कुमार ने कहा कि उनकी बच्ची को दो दिन आईसीयू में रखा गया। तब जाकर अब उसकी सेहत में सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से हैं। बच्ची के इलाज में डेढ़ लाख रुपए खर्च आ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरुरत है।

उपाय के चक्कर में बढ़ रहे आवारा कुत्ते
शहर में आवारा कुत्ते बढ़ने का एक कारण लोगों द्वारा उपाय करने का चक्कर भी है। क्योंकि लोगों को कई बुद्धिमान लोग कुत्तो को चीजें डालने का उपाय बता देते हैं। जिस कारण लोग उन्हें खाने की चीजें डालते है और उससे कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो कि पशु प्रेम लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हालाकि इसी कारण लगातार डॉग बाइट के केस बढ़ते जा रहे हैं।

नसबंदी की मुहिम भी बीच में लटकी
नगर निगम की और से शहर में नसबंदी करने की मुहिम शुरु की गई थी। लेकिन हर मुहिम की तरह यह मुहिम भी कुछ दिन चलने के बाद बंद हो गई। हालाकि इस वजह से भी कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Comment