watch-tv

गुरु भक्त ने पालीताना में संकेश्वर दादा की आरती का लिया आनंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 सितंबर। पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर जी महाराज साहिब, ज्ञान प्रभाकर परम पूज्य आचार्य भगवान श्रीमद् विजय जयानंद सूरीश्वर जी महाराज साहिब, तत्व चिंतक आचार्य भगवान श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर जी महाराज साहिब आदि सुविशाल साधु साध्वीवृन्द की पावन निश्रा में पालीताना में आयोजित क्षमापना संक्रांति महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु श्री आत्मानंद महासभा उत्तरी भारत के आयोजन में गुरु भक्त लुधियाना से पालीताना के लिए रवाना हुए हैं। कल रात्रि संकेश्वर दादा की आरती का सभी ने आनंद लिया। अगली सूबह सभी यात्रियों ने सुबह ना सिर्फ़ द्वार खुलने का आनंद लिया बल्कि संकेश्वर दादा की वासक्षेप पूजा भी की। इसके अलावा प्रकट प्रभावी माता पद्मावती की केसर पूजा का भी लाभ लिया। दादा के और माता के दर्शन करके सभी की आत्मा तृप्त हो गई। अगला पड़ाव 1008 पार्श्वनाथ तीरथ रहेगा।

Leave a Comment