watch-tv

कोलकाता डॉक्टर केस : इंसाफ की मांग को लेकर   पीजीआई डॉक्टरों ने शुरू की पेन डाउन हड़ताल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक घंटे रोष प्रदर्शन करने के बाद काले बैज लगा विरोध जताते ड्यूटी की

चंडीगढ़ 16 सितंबर। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के मामले में अब तक न्याय ना मिलने पर यहां भी डॉक्टर आंदोलित हैं। चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार सुबह आठ बजे से एक घंटे प्रदर्शन कर सांकेतिक पेन डाउन हड़ताल की मुहिम शुरू कर दी है।

इसे लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि एक महीना बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। इसलिए उन्होंने कोलकाता में न्याय की लड़ाई लड़ रहे ऑल इंडिया रेजिडेंट एंड जूनियर डॉक्टर ज्वाइंट एक्शन फोरम को समर्थन देते हुए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। कोर्ट की सुनवाई के एक दिन पहले देश भर के डॉक्टर से एकजुटता की मांग की गई।

इस दौरान पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सुबह आठ से नौ बजे तक पेन डाउन हड़ताल करने के साथ ही प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करने का निर्णय लिया था। जिसके अंतर्गत वे काले बैच पहन कर ड्यूटी कर रहे हैं। यहां बता दें कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज में पिछले महीने एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इंसाफ के लिए तभी से डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं।

————–

Leave a Comment