watch-tv

हरियाणा में किसानों की महापंचायत, पंजाब से भी बड़ी संखया में पहुंचे किसान, पुलिस ने सील किए बॉर्डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/15 सितंबर: हरियाणा में आज किसानों की महापंचायत हो रही है। जींद के उचाना की अतिरिक्त अनाजमंडी में रविवार सुबह 11 बजे किसानों की महापंचायत शुरू हुई। यह महापंचायत किसान आंदोलन को लेकर हो रही है। महापंचायत में किसान भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले ही पुलिस ने रात को दातासिंह वाला बॉर्डर के आसपास से निकलने वाले रास्ते भी बंद कर दिए हैं। वहीं कैथल की तरफ से बैरिकेड्स लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के युवा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि पुलिस कितने भी रास्ते रोक ले, लेकिन किसान महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे। किसी भी सूरत में किसानों का जत्था रुकेगा नहीं। यदि किसानों को जबरदस्ती रोकने की कोशिश की तो वहीं पर किसान धरना लगाकर बैठ जाएंगे। वहीं उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि महांपचायत के लिए किसानों का अनुमति लेनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक कोई भी अनुमति नहीं ली गई है। उच्च धिकारियों के आदेश पर बॉर्डर सील किया गया है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसानों ने इससे पहले शनिवार को भी बैठक करके महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाई थी। किसानों का उद्देश्य है कि किसी तरीके से किसानों, मजदूरों व अन्य वर्ग के लोगों को एकजुट करके भाजपा के खिलाफ किया जाए।
————-

Leave a Comment