watch-tv

चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक : दिल्ली से दबोच लिया दूसरा आरोपी, गुरदासपुर का रहने वाला है, पोस्ट डाल डीजीपी ने बताया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सरहद पर बैठे आतंकी रिंदा ने गैंगस्टर पासियां के जरिए कराया था ग्रेनेड हमला, अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ 15 सितंबर। सिटी ब्यूटीफुल के सैक्टर-10 स्थित एक बंगले पर ग्रेनेड हमले में शामिल दूसरा आरोपी भी  पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी युवक विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वह गुरदासपुर के गांव रायमल का रहने वाला है। जो पहले गिरफ्तार आरोपी रोहन का ही साथी बताया जा रहा है।

यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। उनके मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपियों को पंजाब पुलिस ने और एक ऑटो चालक अनिल कुमार को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर हरप्रीत सिंह हैप्पी पासियां के अमृतसर स्थित घर पर भी सुरक्षा एजेंसियां ​​पहुंचीं।

जानकारी के मुताबिक हैप्पी के परिवार ने मीडिया कर्मियों से दावा किया कि उनके बेटे का ऐसे अपराधों से कोई लेना-देना नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि उसके बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। कई जगह से पुलिस उसके घर आ चुकी है। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया धमाके के लिए उनकी डील पांच लाख रुपए में हुई थी। पहली किश्त में 20 हजार रुपए ही मिले थे।

आरोपी रोहन जेएंडके भागता !

आरोपी रोहन ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में हमले के बाद जेएंडके भागने वाला था। वीडियो वायरल होने बाद उनकी तरफ से एन मौके प्लान बदल दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अलग-अलग राह चुन ली थी। वहीं, पुलिस अब उसके बारे में कई अन्य चीजों की पड़ताल जुटी हुई। पंजाब पुलिस की जांच में यह साफ हो चुका है कि 11 सितंबर को ग्रेनेड अटैक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कराया गया था।

मास्टर-माइंड है रिंदा :

इसका मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर रिंदा था। उसने अमेरिका में बैठे हैप्पी पासिया के जरिए इसे अंजाम दिलाया। डीजीपी गौरव यादव ने खुद इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि हैप्पी पासिया के गांव का ही रोहन पासिया है, जो कि ग्रेनेड फैंकने में शामिल है। यह तस्दीक भी हुई कि ड्रोन के जरिए ग्रेनेड पाकिस्तान से भारत आए थे।

———-

 

 

Leave a Comment