watch-tv

महिला की ओवरस्पीड कार ढाबे में घुसी, ​​​​​​​खाना खा रहे लोग चपेट में आए, कई जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 13 सितंबर। मोहाली के फेज-10 स्थित एक ढाबे में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जब एक बेकाबू होंडा सिटी कार सीधी ढाबे में घुस गई। कार को महिला चला रही थी। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। किसी तरह की पुलिस काेई शिकायत नहीं हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शुक्रवार सुबह फेज-10 एक ढाबे पर नियमित काम चल रहा था। कुछ ग्राहक खाने के टेबल पर थे। जबकि ढाबे के मुलाजिम काम में जुटे हुए थे। इस दौरान जोर का धमाका हुआ है। साथ ही कार शीशे को तोड़ते हुए ढाबे के अंदर घुस गई। इस दौरान खाना खा रहे कुछ लोगों को कार ने अपनी चपेट में लिया है। वह उछलकर कार के बोनट के आगे गिरे। जबकि ढाबे का मालिक काउंटर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मुलाजिम इधर उधर भाग गए। किसी को समझ कुछ आ नहीं था। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को संभाला। महिला ने अपनी गलती कबूल ली। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Leave a Comment