आतंकी गुरपतवंत पन्नू की CM मान को धमकी, चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों की मदद करेगी SFJ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 13 सितंबर। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस को चुनौती देते हुए धमकी दी है। पन्नू ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उसने चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों की कानूनी सहायता करने की बात कही है। वहीं, पंजाब पुलिस के अधिकारियों के लिए भी आगे ऐसे ही हमले करने की चुनौती दी है। आतंकी पन्नू ने अपनी वायरल वीडियो में कहा- चंडीगढ़ धमाका खालसाई इंसाफ की आवाज बुलंद करता है। संदेश देता है सीएम भगवंत मान को। खाकी का साथ कुर्सी तक का, केसरी से वैर जिंदगी तक का। चंडीगढ़ में ब्लास्ट करने वालों के सिर पर पंजाब पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा है। सिख फॉर जस्टिस 5 लाख नौजवानों के बचाव पर खर्च करेगी। SFJ का संदेश है जसकीरत सिंह चाहल जैसे पुलिस अधिकारियों को। आज भगवंत मान पंजाब के युवाओं का कत्ल गैंगस्टर या आतंकियों के नाम पर करता है। खालसाई इंसाफ की गोली हमेशा पीछा करेगी। SFJ पंजाब को आजाद करवाने के लिए वोटों की मुहिम चला रही है। भगवंत मान और पुलिस अधिकारी याद रखें, लिस्टें बनी हैं, चुन-चुन का इंसाफ लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवीनीकृत नेचर कैंप थापली का किया लोकार्पण, नवीनीकृत इको- कुटीर का भी किया उद्घाटन, कालका से कलेसर तक नेचर ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मुख्यमंत्री ने समूह को झंडी दिखाकर किया रवाना