watch-tv

लूट करने वालों को जगराओं पुलिस ने दबोचा 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओं, 11 सितंबर :-जगराओं में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले लूटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इस संबंध में थाना सिटी में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान आरोपियों ने अपने चौथे साथी का नाम भी बताया तो पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर लिया। आरोपियों की पहचान भगवंत सिंह भत्ती निवासी गांव सिधवां कलां, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव गगडा और संदीप सिंह निवासी गांव डल्ला तथा नामजद किए आरोपी की पहचान जसपाल सिंह निवासी सोहिया के रूप में हुई है। पीड़ित दविंदर सिंह निवासी गांव चुपकी लुधियाना ने बताया कि वह जगराओं में लाजपत राय रोड पर एक दुकान पर लेबर का काम करता है। जब वह अपना काम खत्म कर अपने घर जा रहा था तो कुछ समय बाद ही नकाबपोश बाइक सवार तीन युवक उनके पास आकर रूके और उन्हें अपना आईडी प्रूफ दिखाने को कहने लगे। इस दौरान लुटेरों ने पहले उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की फिर युवक का पर्स छीनना चाहा तो युवक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य लोग उनके पास गए और लुटेरों से उनको बचाया।जिसके बाद सभी लोग अपने अपने वाहनो पर चले गए वह भी अपने बाइक से लुधियाना फिरोजपुर हाईवे पर अपने घर की तरफ निकल गया। जैसे ही राजा ढाबा क्रास किया तो देखा लुटेरे उसका पीछे करने लगे और उसको डराने लगे। जिसके बाद लुटेरों ने उसे पेट्रोल पंप के नजदीक घेर लिया और उससे पैसों की मांग करने लगे। जब उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तो लुटेरों ने उसके गले में पहनी हुई चांदी की चेन पर झपटा मार कर छीन लिया और फरार हो गए। जिसके बाद उसने अपने दुकान मालिकों से बात कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर लुटेरों की बाइक नंबर बताया। पुलिस ने सुराग हाथ में लगते ही एक के बाद एक चारों लुटेरों को पकड़ लिया।

Leave a Comment