पहले कंगना फिर ब्रजभूषण, भाजपा ने क्यों बंद कराए नेताओं के बयान? चुनाव से पहले किसका डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/10 सितंबर: हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान किया जाएगा। इसकी तैयारियां तमाम पार्टियों ने शुरू कर दी हैं। बीते कुछ दिनों से हरियाणा की राजनीति में विनेश फोगाट को लेकर चर्चाएं हो रही थी। जिनको लेकर ब्रजभूषण ने कई विवादित बयान दिए थे। जिसपर विनेश फोगाट ने पलटवार किया था। उससे पहले भाजपा ने कंगना के बयानों को लेकर भी सफाई पेश की थी। पार्टी चुनाव के नजदीक आने के साथ साथ अपने नेताओं के बयानों को लेकर ज्यादा सखत होती जा रही है। हाल ही में पार्टी आलाकमान को लेकर खबर आई कि वो अपनी पार्टी के नेताओं को खुलकर नहीं बोलने दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने ब्रजभूषण और कंगना को साफ तौर पर किसी तरह की टिप्पणी ना करने को कहा है। जानाकारी के मुताबिक, पार्टी के इस तरह के बयानों पर काबू रखने की सलाह के पीछे हरियाणा चुनाव हो माना जा रहा है।
गौरतलब है कि ब्रजभूषण सिंह ने विनेश पर आरोप लगाया था कि वह कांग्रेस की कठपुतली बन कर उनके खिलाफ आदोंलन कर रही थी,अब उसकी कलई खुल गई है जब उसने कांग्रेस जवाईन कर ली है। उनका तो यह भी कहना था कि वह विनेश के विरूध चुनाव प्रचार को भी तैयार है अगर पार्टी उनको अनुमति देती है। वहीं भाजपा नेता अनिल विज ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा था कि विनेश पहले भारत की बेटी थी अब वह कांग्रेस की बेटी बन चुकी है।
————-

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान