watch-tv

खन्ना : आप नेता ‘डीसी’ का गोली मार किया कत्ल, खेत से घर लौटते हुए हमलावर ने कर दी फायरिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सरपंच का चुनाव लड़ते आप नेता तरलोचन डीसी, गांव इकोलाहा में वारदात के बाद फैल गई दहशत

खन्ना 10 सितंबर। यहां गांव इकोलाहा में आप की किसान विंग के प्रधान तरलोचन सिंह उर्फ डीसी का कत्ल कर दिया गया। उनकी गोलियां मारकर हत्या करने के दौरान का वीडियो सामने आया है। तरलोचन के बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी ने आशंका जताई कि उनके पिता का कत्ल रंजिशन किया गया।

बताते हैं कि इस सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी इसी गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं कि मर्डर की वजह क्या रही। साथ ही इस वारदात में कुल कितने लोग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी पर तरलोचन सिंह डीसी अपने खेत से घर की तरफ जा रहा थे। तभी सुआ पटरी के पास पहले से मोड़ पर हत्यारा खड़ा था। जिसने पास आते ही उनको गोली मार दी। उनके जमीन पर गिरने के बाद हमलावर ने दो गोलियां और मारीं। फायरिंग के बाद वह फरार हो गया।

आप नेता के मर्डर केस में लुधियाना रेंज की डीआईजी धनप्रीत कौर सोमवार रात जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने एसएसपी अश्विनी गोत्याल के साथ घटनास्थल पर मामले की जांच की। इसके बाद सिविल अस्पताल खन्ना भी जाकर  जायजा लिया। जबकि डीसी की हत्या का पता चलने के बाद विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंध भी मौके पर पहुंचे थे।

बताते हैं कि 56 साल के तरलोचन सिंह उर्फ डीसी गोलियां लगने के बाद लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े थे। सूचना मिलते ही उनका बेटा गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। फिर उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने तरलोचन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार तरलोचन सिंह ने पिछली बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनका मर्डर कर दिया गया।

——-

 

Leave a Comment