पंजाब पर चढ़ेगा और कर्ज, विरासत में कर्ज की बातें कर सरकार ने केंद्र से 10 हजार करोड़ बढ़ोतरी की रखी डिमांड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 9 सितंबर। पंजाब पर अब आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अभी और कर्ज चढ़ाया जाना है। इसका खुलासा खुद पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए पत्र से हुआ है। जबकि पत्र में पंजाब सरकार विरासत में मिले कर्ज को उतारने का हवाला दे रही है। पिछले ढ़ाई साल से इसी हवाले के जरिए पंजाब सरकार करोड़ों रुपए कर्ज ले चुकी है। हालाकि अब लिखे पत्र में सरकार ने कहा है कि कर्ज सीमा 10 हजार करोड़ बढ़ोतरी की जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार ने पत्र में अपने खर्च का हवाला दिया है। सरकार को लगता है कि मौजूदा सालाना कर्ज सीमा से मौजूदा वित्तीय साल की भरपाई नहीं होगी। सरकार अधिक कर्ज उठाकर अपने खर्चों की पूर्ति करना चाहती है।

सात महीने में पंजाब पर चढ़ा 13,094 करोड़ कर्ज
जानकारी के अनुसार साल 2024-25 के लिए पंजाब में कर्ज की सीमा 30,464, 92 करोड़ रुपए है। जिसमें जुलाई तक सरकार 13,094 करोड़ का कर्जा उठा लिया है। इसके अलावा सरकार ने चालू वित्तीय साल में 10 हजार करोड़ कर्ज सीमा की और जरूरत है। वित्तीय साल 2023-24 में सूबा सरकार ने कर्ज लेने की सीमा 45,730 करोड़ थी। गत वर्ष एक बार केंद्र सरकार पंजाब की कर्ज सीमा मे 2387 करोड़ की कटौती की थी। अगस्त महीने में हुई कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय वित्त मंत्रायल को कर्ज सीमा बढ़ाने के लिए पत्र लिखने को मंजूरी दी थी।

पंजाब पुलिस स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार, वरिष्ठ अधिकारी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे सभी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला पुलिस टीमों ने लगातार दूसरे दिन भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी जारी रखी युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 166वें दिन 4.8 किलोग्राम हेरोइन और 4.9 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ 84 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा पंजाब के 15 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया