watch-tv

बरनाला में मानसिक बीमार बेटे ने किया पिता का मर्डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भाई को किया गंभीर घायल, सिर में डंडे से किए वार

बरनाला 9 सितंबर। यहां गांव चौहानके कलां में एक नौजवान ने हमला कर अपने पिता का कत्ल कर दिया। जबकि हमले में उसने भाई को गंभीर रूप में घायल कर दिया। वारदात को बीती रात उस समय अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार सो रहा था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रुप से बीमार था। मृतक के पारिवारिक सदस्य करनैल सिंह के अनुसार उनके परिवार का एक बेटा मानसिक तौर पर बीमार रहता है। उसने रात करीब 3 बजे अपने पिता मग्घर सिंह और सगे भाई कुलवंत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके साथ वह दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल कराया गया। वहां से दोनों को फरीदकोट अस्पताल रेफर किया गया।

बताते हैं कि इलाज के दौरान मग्घर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप में जख्मी है। उन्होंने कहा कि आरोपी नौजवान की पिछले लंबे समय से दिमागी बीमारी की दवा चल रही है। जब तक उसकी दवा चलती है, वह ठीक रहता है। कभी-कभी वह मानसिक तौर पर अपसेट हो जाता है। इसी के चलते यह घटना घटी है।

————

 

Leave a Comment