watch-tv

मुद्दे की बात : भारत का ओलंपिक से बेहतर पैरालंपिक में प्रदर्शन  

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने रच दिया इतिहास

भारत के लिए ओलंपिक की तुलना में पेरिस पैरालंपिक शानदार रहा। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने सबसे ज्यादा मैडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया। भारत की झोली में कुल 29 मैडल आए, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इससे पहले भारत ने सबसे ज्यादा टोक्यो पैरालंपिक में 19 मैडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे पेरिस में पैरा भारतीय एथलीट्स ने बड़े ही गर्व के साथ तोड़ दिया।

भारत ने पैरालंपिक के पिछले दो संस्करण में कुल 48 मैडल जीते। वहीं इससे पहले 11 संस्करण में भारत की झोली में सिर्फ 12 मैडल आए थे। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पिछले दो एडीशन से बहुत ही ज्यादा सुधार और बदलाव देखने को मिला है। पेरिस से पहले टोक्यो पैरालंपिक में 54 भारतीय एथलीट्स ने हिस्सा लिया था, जो उस वक्त का सबसे बड़ा दल था। फिर पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह दल और बड़ा हुआ। पेरिस में कुल 84 पैरा भारतीय एथलीट्स ने हिस्सा लिया और इतिहास रचते हुए एक एडीशन में सबसे ज्यादा मैडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

यहां यह भी बताते चलें कि टोक्यो पैरालंपिक से पहले भारत ने सिर्फ 4 गोल्ड मेडल जीते थे। अब सिर्फ पैरिस पैरालंपिक में भारत ने 7 गोल्ड जीत लिए और इससे पहले टोक्यो में भारत के खाते में 5 गोल्ड आए थे। कुल मिलाकर पेरिस में ओलंपिक खेलों में भारतीय दल को उम्मीद के मुताबिक खास सफलता नहीं मिल सकी थी। जबकि पैरालंपिक में भारतीय दल ने वाकई देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है।

————

 

Leave a Comment