watch-tv

कन्हैया मित्तल का यू-टर्न, कांग्रेस जॉइन करेंगे !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भजन गायल का तर्क, राम एक पार्टी के नहीं हैं

चंडीगढ़ 8 सितंबर। सिटी ब्यूटीफुल में पले-बढ़े चर्चित भजन गायक कन्हैया मित्तल ने ब्यूटीफुल-स्टाइल में ही यूटर्न ले लिया। जो राम को लाएं हैं, गीत गाकर बीजेपी के स्टार-प्रचारक भी बने कन्हैया अब कांग्रेस का हाथ मजबूत करेंगे।  हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच यह भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भी  इस बात की तस्दीक कर दी है कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। वह पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि भाजपा ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को दोबारा टिकट दिया। कन्हैया मित्तल वही गायक हैं, जिन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गीत गाया था। यह  काफी फेमस हुआ था। इसके बाद तो मित्तल बाकायदा भाजपा के स्टार प्रचारक बन लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जनसभाओं में भी शामिल रहे थे।

अब कन्हैया मित्तल ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया कि मैंने भाजपा से कभी टिकट की उम्मीद नहीं की थी। हम सभी जगह काम कर सकते हैं, मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। अभी तारीख और समय तय नहीं है। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि एक दल को सनातन का प्रतीक ना समझें, सनातन हर जगह है। यहां काबिलेजिक्र है कि कन्हैया ने चार अगस्त को चंडीगढ़ के सैक्टर-30 स्थित अग्रवाल भवन से हिसार के अग्रोहा धाम के लिए पदयात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 278 किलोमीटर की थी। दो हफ्ते में यह यात्रा अग्रोहा पहुंची। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और परिवहन मंत्री असीम गोयल शामिल हुए थे।

यहां बताते चलें कि कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता साइकिल पर पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में नमकीन बेचा करते थे। कन्हैया ने भी फड़ी लगाकर सामान बेचा है। महज सात साल की उम्र में मित्तल ने भजन गाने शुरू किए थे। वह अपने घर के पास बने मंदिर में कीर्तन और जागरण में जाते थे। 15 साल तक उन्होंने फ्री में भजन गाए। जब उनके भजनों को लोग पसंद करने लगे तो इसे अपना प्रोफेशन बना लिया था।

————-

 

 

Leave a Comment