watch-tv

पंजाब सरकार ने 12 IPS अफसरों का किया प्रमोशन, राकेश अग्रवाल को बनाया एडीजीपी, 10 डीआईजी बनाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 6 सितंबर। पंजाब सरकार ने एक साथ 12 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। एक आईपीएस अधिकारी को एडीजीपी रैंक, 10 अधिकारियों को डीआईजी और एक अधिकारी को आईजी पद पर प्रमोट किया है। जबकि 6 अधिकारियों को सेक्शन ग्रेड दिया गया है। राकेश अग्रवाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के रूप में पदोन्नत किया गया है। जबकि धनप्रीत कौर को (आईजी) बनाया गया है। डीआईजी पद पर पदोन्नत किए गए 10 अधिकारियों में एक IPS 2008 और 9 अधिकारी 2010 बैच के हैं। इनमें राजपाल सिंह, हरजीत सिंह, जे ईलनचेयजन, ध्रूमन एच निंबाले, पाटिल केतन बलिराम, अलका मीना, सतिंदर सिंह, हरमनबीर सिंह, अश्वनी कपूर और सतवंत सिंह गिल शामिल हैं। वहीं, विवेकशील सोनी, डॉ नानक सिंह, गौरव गर्ग, दीपक हिलोरी, गुरमीत सिंह चौहान और नवीन सोनी को सेक्शन ग्रेड दिया गया है।

Leave a Comment