watch-tv

प्रवासी जानकार ने की महिला की हत्या, सुनसान जगह पर ले जाकर तेजधार हथियार से किया हमला, गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 6 सितंबर। खन्ना के मलौद क्षेत्र में एक महिला का उसी के प्रवासी जानकार ने मामुली बहस के बाद तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। मृतका की पहचान सतपाल कौर (37) निवासी सिआड़ के तौर पर हुई है। पायल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक सतपाल कौर 3 बच्चों की मां थी। आरोपी बबलू 29 साल से गांव में रह रहा था। वह एक जमींदार के पास काम करता है। सतपाल कौर मनरेगा में काम करती थी। करीब 3 साल पहले दोनों की जान पहचान हुई थी। जिसके चलते बबलू उनके घर भी कभी कभार आता-जाता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंधों की भी चर्चा चल रही है। किसी बात को लेकर उनका आपसी झगड़ा था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे सतपाल कौर ने अपने परिवार सहित खाना खाया। जिसके बाद बबलू ने सतपाल को बातचीत के बहाने घर से बाहर बुलाया।

सुनसान जगह पर की वारदात
आरोपी उसे गांव में सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर सतपाल कौर के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।  सतपाल के पति राजू ने बताया कि उन्हें करीब 9 बजे गांव के पूर्व सरपंच ने फोन करके इसकी जानकारी दी। उसकी पत्नी का खून से लथपथ लाश मिली। पायल के डीएसपी दीपक राय ने कहा कि मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment