watch-tv

फिरोजपुर में सरेबाजार ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई-बहन समेत 3 की गोलियां मारकर हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दो जख्मी, मरने वाली युवती की महीने बाद होनी थी शादी, सब शॉपिंग के लिए जा रहे थे

फिरोजपुर 3 सितंबर। मंगलवार को शहर में उस वक्त दहशत फैल गई, जब दोपहर को बाइक सवार छह बदमाशों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें चचेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में दाखिल कराया गया। यह वारदात अकालगढ़ गुरुद्वारे के पास मेन मार्केट में हुई।

जानकारी के मुताबिक फायरिंग के दौरान मरने वालों में जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह और आकाशदीप निवासी कंबोज नगर शामिल हैं। जबकि जंटी और अनमोल सिंह गंभीर घायल हुए। जसप्रीत कौर और दिलदीप सिंह चचेरे भाई-बहन थे। जबकि आकाशदीप दिलदीप सिंह का दोस्त था। वहीं घायल अनमोल सिंह जसप्रीत का सगा भाई और जंटी अनमोल का दोस्त है।

बताते हैं तकि बदमाश दिलदीप सिंह को मारने आए थे। ​​​​दिलदीप आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। वह आशीष गैंग के निशाने पर था। जानकारी के अनुसार जसप्रीत कौर की एक महीने बाद शादी थी। उसके पिता की पांच महीने पहले मौत हो गई थी। ऐसे में उसकी शादी का जिम्मा चचेरे भाई दिलदीप सिंह उर्फ लाली ने उठाया। मंगलवार को दिलदीप सिंह कार में जसप्रीत कौर, चेचेरे भाई और दोस्त के साथ कपड़े खरीदने जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी आशीष गैंग को मिली तो उसके साथियों ने अकालगढ़ गुरुद्वारा के समीप इनकी कार को घेर लिया। बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें जसप्रीत कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया।

इस खौफनाका वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही डीआईजी अजय मलूजा, एसपी सौम्या मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल से करीब 50 खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

————–

 

Leave a Comment