चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम मीटिंग आज अध्यक्ष एच.एस. लक्की की लीडरशिप में हुई। मीटिंग में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ की तैयारियों को फाइनल किया गया। फैसला लिया गया कि चंडीगढ़ से करीब 500 कांग्रेस वर्कर्स दिल्ली जाकर रैली में हिस्सा लेंगे और पार्टी को मजबूत सपोर्ट दिखाएंगे।
5 करोड़ सिग्नेचर कैंपेन की चर्चा
मीटिंग में बताया गया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देशभर में डेमोक्रेसी बचाने के लिए 5 करोड़ सिग्नेचर जुटाए हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस ने इसमें लगभग एक लाख सिग्नेचर जोड़कर दिल्ली भेज दिए, जिन्हें जल्द ही राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सेलिब्रेशन
मीटिंग का माहौल खास रहा क्योंकि आज पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का बर्थडे भी मनाया गया। सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में केक काटकर उनका योगदान याद किया गया। एच.एस. लक्की ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन त्याग और हिम्मत की मिसाल है, और चंडीगढ़ कांग्रेस उनकी लॉन्ग लाइफ और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करती है।
