ऐसे है भाजपा के नेताओं के किरदार,यौण शोषण के आरोप में भाजपा नेता पर एफआईआर सब हैडिंग: दूसरे नेता की ऐसी जुबा फिली कह गये किसी किताब में अकबर को महान बताया तो जला देगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ/यूटर्न/2 सितंबर: एक तरफ भाजपा पच्छिम बंगाल में रेप व हत्या को लेकर रोश प्रर्दशन कर रहे है,वहीं अगर भाजपा नेताओं के किरदार की बात की जाये तो उसमें यौण शोषण व आग उगलने वाले नेता भी शामिल है। इसी तरह के एक भाजपा नेता पर कार्नाटका में यौण शोषण के आरोप में मामला दर्ज हुआ है,वहीं दूसरे राज्सथान के विधायक ने तो इतनी आग उगली कि यहां तक बोल दिया कि अगर किसी किताब में अकबर को महान बताया गया तो वह जला देगें।
अब विस्तार से
लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद प्रज्जवल रेवन्ना पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा था। इस मामले ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसके लिसे स्वंय प्रधानमंत्री ने वोट मांगे थे। आम चुनाव को कुछ महीने की बीते हैं कि फिर एक बीजेपी नेता का नाम यौन उत्पीडऩ केस में सामने आ रहा है। हिन्दुत्व कार्यकर्ता के रूप में मशहूर अरुण कुमार पुथिला पर 47 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बीती शाम कर्नाटक के पुलिस स्टेशन में महिला ने बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दक्षिण कन्नड़ महिला पुलिस स्टेशन में पीडि़ता ने बताया कि जून 2023 को बेंगलुरु के पाई विस्टा होटल में उसका यौन उत्पीडऩ हुआ था और इस घिनौनी करतूत को अरुण कुमार पुथिला ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 417, 354ए और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने सुनाई आपबीती
दक्षिण कन्नड़ पुलिस स्टेशन में बीती शाम करीब 6 बजे स्नढ्ढक्र दर्ज की गई। 47 वर्षीय पीडि़ता का कहना है कि 1 जून 2023 को उसे बेंगलुरु सिटी के पाई विस्टा होटल में बुलाया गया। बीजेपी नेता अरुण कुमार पुथिला ने होटल के कमरे में पीडि़ता के साथ गलत हरकत की। साथ ही अरुण पुथिला ने महिला की तस्वीरें, सेल्फी और वीडियो ले ली। इसके बाद वो इनका इस्तेमाल करके महिला को ब्लैकमेल करने लगे। घटना के एक साल बाद पीडि़ता ने इसकी खबर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
बीजेपी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
बता दें कि अरुण कुमार पुथिला का नाम कभी बागी नेताओं में शामिल था। उन्होंने कर्नाटक की पुत्तूर विधानसभा सीट से बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मगर लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए।
किसी किताब ने अकबर को महान बताया तो जला देंगे: शिक्षा मंत्री की फिसली जुबान
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अकबर को महान कहना बड़ी मूर्खता है। हमने सभी किताबों की जांच की है। उसमें जिक्र नहीं है। अगर ऐसा है तो किताब जला दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अकबर जैसे बलात्कारी और हमलावर का राजस्थान की किताबों में जिक्र नहीं होगा। अकबर बलात्कारी और हमलावर था। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अकबर लड़कियों को उठाकर ले जाता था। वह बलात्कारी था ऐसे में उसके बारे में किताबों में नहीं पढ़ा सकते हैं। अकबर महान तो बिल्कुल भी नहीं था। वह तो एक आक्रांता था। जोकि मीना बाजार लगाकर सुंदर महिलाओं और लड़कियों को उठा ले जाता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था। ऐसे बलात्कारियों को किताबों में पढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है।
अकबर दुष्कर्मी-रेपिस्ट था
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहले भी अकबर को रेपिस्ट बता चुके हैं। राजस्थान के मंत्री ने आगे कहा कि अकबर दुष्कर्मी था और दुष्कर्मी कभी भी महान नहीं हो सकता है। जिन लोगों ने पहले पुस्तकें लिखी उनकी मानसिकता गुलामी की रही होगी। इसलिए उन्होंने इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया। मैं सभी की समीक्षा कर रहा हूं। एक कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। यह कमेटी बताएगी कि किस जगह इतिहास को तोड़-मरोडक़र दिखाया जा रहा है।
—————–

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 177वें दिन पंजाब पुलिस ने 360 जगहों पर छापेमारी की; 76 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 61 एफआईआर दर्ज की गईं, 525 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 177वें दिन पंजाब पुलिस ने 360 जगहों पर छापेमारी की; 76 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 61 एफआईआर दर्ज की गईं, 525 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया