watch-tv

खन्ना में गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका को जला डाला, खुद भी आग लगा ली, दोनों की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना में नर्सिंग-जॉब कर रही युवती को पता चला उसका प्रेमी नशेड़ी है तो वह उससे बात नहीं करती थी

खन्ना/यूटर्न/30 अगस्त। वाकई प्यार अंधा होता है, जिसमें डूबकर बुरा-भला समझ नहीं आता है। ऐसा ही कुछ यहां एक कथित प्रेमी कहानी दर्दनाक अंजाम तक जा पहुंची। शहर के समराला रोड पर एक युवा-प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका को आग लगा दी। फिर प्रेमी ने खुद को भी आग लग ली। गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी-प्रेमिका को लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर जानकर खन्ना से उनको चंडीगढ़ के सैक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि युवक करीब 50 फीसदी झुलसा और युवती लगभग 40 फीसदी झुलस गई। पता चला है कि 27 वर्षीय जसप्रीत कौर समराला की रहने वाली है। उसने दिए बयान में बताया कि वह लुधियाना में नर्सिंग-जॉब करती है। लगभग पांच साल खन्ना के पंजाबी बाग निवासी हर्षप्रीत सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। उसका हर्षप्रीत के घर भी आना-जाना था।
बाइक से पैट्रोल निकाल लगाई आग :
युवती के मुताबिक बाद में उसे पता चला कि वह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना-जुलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। वह उसे इमोशनली टॉर्चर करने लगा था। जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से बाइक की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी।
युवती ने खुद एंबुलेंस बुलाई :
युवती जसप्रीत के मुताबिक आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एम्बुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने डरते हुए अपने आप को भी आग लगा ली। करीब 20 मिनट के बाद 108 एम्बुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
बयानों पर लगाया पांव का अंगूठा :
बताते हैं कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी जसप्रीत कौर के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए। सिटी थाना पुलिस ने चंडीगढ़ अस्पताल जाकर जसप्रीत के बयान दर्ज किए। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जब बयानों को तस्दीक करने के लिए साइन कराए जाने थे तो जसप्रीत के हाथ झुलसे होने कारण वह साइन नहीं कर पाई। पांव का अंगूठा लगाकर साइन तस्दीक हुए। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी एएसआई हाकम सिंह के मुताबिक आरोपी हर्षप्रीत सिंह के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमले के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल हर्षप्रीत खुद भी उपचाराधीन है, ठीक होने पर उसकी गिरफ्तारी होगी।
————

Leave a Comment