watch-tv

पंजाब-कैबिनेट के फैसले, सिविल सर्विसेज में पद बढ़े, मलेरकोटला में सेशन डिवीजन की 36 नई पोस्ट मंजूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ने का नियम किया खत्म, हाउस सर्जन की 450 पोस्ट भरेंगी

चंडीगढ़ 29 अगस्त। दो सितंबर से शुरू होने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले वीरवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक रखी गई। जिसमें फैसला लिया गया कि पंजाब सिविल सर्विसेज में नई पोस्ट बनाई जाएंगी।

यहां गौरतलब है कि साल 2016 से 2024 तक नई पोस्ट नहीं बनी थीं। अब इन्हें 310 से बढ़ाकर 369 कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के नए जिले मलेकोटला में सेशन डिवीजन में 36 नई पोस्ट मंजूर की गई हैं। इसके अलावा पंजाब पंचायती रूल्स में शोध किया गया है। पंजाब में पहले राजनीतिक दलों के सिम्बल पर पंच और सरपंच का चुनाव लड़ा जा सकता था। अब कैबिनेट ने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के नियम को खत्म कर दिया है।

कैबिनेट मीटिंग में यह चर्चा भी हुई कि घग्गर दरिया के आसपास वाले गांवों में बरसाती दिनों में बड़ी मुश्किल होती है। घग्गर के पास की 20 एकड़ पंचायती जमीन सरकार ने ली है। यहां 40 फुट गहरा छप्पड़ बनेगा। इसके अलावा हाउस सर्जन की 450 पोस्टों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वहीं आजीवन कारावास या अन्य अपराध के तहत 10 कैदियों को रिहाई दी गई।

कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कंगना रणौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। चीमा ने कहा कि कंगना को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा भाजपा को उनका इलाज कराना चाहिए।

———–

Leave a Comment