58 साल में हरियाणा से सिर्फ ये 6 महिलाएं पहुंचीं संसद, इस नेता के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/26 अगस्त: हरियाणा के गठन को 58 साल हो चुके हैं। अब तक 14 बार आम चुनाव हो चुके हैं। लेकिन सिर्फ 6 ही महिलाएं आज तक संसद की चौखट तक पहुंच सकी हैं। महिलाओं की बराबरी की बात तो खूब होती है, लेकिन टिकट देते समय उनकी अनदेखी की जाती है। 2019 के आम चुनाव में 11 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया था। सिरसा से बीजेपी के टिकट पर जीत सिर्फ सुनीता दुग्गल को मिली। 2014 में 32 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया था। किसी को जीत नहीं मिली। 2009 में अंबाला से कुमारी सैलजा और भिवानी से श्रुति चौधरी ने जीत हासिल की थी। अगर बात करें तो महिलाओं के सामने चौधरी बंसीलाल, कुलदीप शर्मा, राव इंद्रजीत और अजय चौटाला जैसे नेता भी हार चुके हैं।
चंद्रावती ने बंसीलाल जैसे नेता को हराया
चरखी दादरी की रहने वाली चंद्रावती 1977 में पहली महिला सांसद बनी थीं। जिन्होंने पूर्व सीएम बंसीलाल को भिवानी से हराया था। डीयू से वकालत कर चुकीं चंद्रावती 6 बार विधायक बनी थीं, 1 बार 1990 में वे 11 महीने पुडुचेरी की उप राज्यपाल रहीं। 92 साल की आयु में उनका 2020 में कोविड की वजह से निधन हो गया था।
कुमारी सैलजा की पहचान दलित नेता के तौर पर होती है। उनके पिता दलबीर सिंह सिरसा से 4 बार सांसद रहे। सैलजा 1991 और 1996 में सिरसा से एमपी बनीं। 2004 और 2009 में अंबाला से चुनाव जीतीं। 2024 में वे फिर सिरसा से चुनी गई हैं। पीयू से पासआउट सैलजा 1990 में राजनीति में आई थीं। वे 3 बार केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं। 34 साल के सियासी सफर में केंद्र की राजनीति में अधिक सक्रिय रही हैं।
कैलाशो सैनी को 2 बार हासिल हुई जीत
वहीं, कैलाशो सैनी 2 बार कुरुक्षेत्र से एमएलए रही हैं। 1998 और 1999 में इनेलो के टिकट पर यहां से जीतीं। वे मूल रूप से कुरुक्षेत्र के गांव प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। लाडवा से दो बार विधायक बनने के लिए इलेक्शन लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली।
वहीं, सुनीता दुग्गल 2019 में सिरसा से 3 लाख से अधिक वोटों से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस नेता अशोक तंवर को हराया। वे पहले आईएएस अफसर थीं। वे रतिया से विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं। उनके पति राजेश दुग्गल आईएएस अफसर हैं। उनके भाई सुमित कुमार अधिकारी हैं।
बंसीलाल की विरासत को आगे बढ़ा रहीं श्रुति
वहीं, श्रुति चौधरी हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। जो 2009 में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद बनीं। उनकी मां किरण चौधरी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही हैं। जो अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। पति सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद वे राजनीति में आईं। इसके बाद 2014, 2019 में श्रुति ने फिर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। सुधा यादव 1999 में गुरुग्राम से भाजपा के टिकट पर जीती थीं। उन्होंने दिग्गज नेता राव इंद्रजीत को हराया था। सुधा यादव के पति सुखबीर यादव आर्मी के डिप्टी कमांडेंट थे। जो कारगिल में शहीद हुए। सुधा यादव को राजनीति में लाने वाले पीएम मोदी ही हैं। उनके कहने पर ही सुधा ने पहला चुनाव 1999 में लड़ा। 2022 में सुधा को भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। बोर्ड में वे एकमात्र महिला हैं।
—————

युद्ध नाशियां विरुद्ध: ‘सुरक्षित पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन पर नागरिकों की सलाह से 1 मार्च से अब तक 5562 एफआईआर दर्ज 1 मार्च, 2025 से 26,995 ड्रग तस्कर पकड़े गए; 1096 किलोग्राम हेरोइन, 380 किलोग्राम अफीम, 12.43 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने लोगों से सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200 के माध्यम से गुमनाम रूप से नशा तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने का आह्वान किया पुलिस टीमों ने 1 मार्च से रोकथाम के तहत 1153 संपर्क बैठकें और छात्रों के साथ 4293 बैठकें आयोजित की हैं

पंजाब में पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों से विरासत में मिले आबकारी बकाये की वसूली तेज: हरपाल सिंह चीमा चालू वित्त वर्ष में 1.85 करोड़ रुपये की वसूली; 20.31 करोड़ रुपये मूल्य की 27 संपत्तियां बेची जाएंगी सितंबर के पहले दो हफ्तों में श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, मानसा में 14 संपत्तियों की नीलामी आबकारी विभाग का लक्ष्य 67 लंबित बकाया मामलों से पर्याप्त राजस्व वसूली करना है पिछली अकाली-भाजपा सरकारों की तुलना में पारदर्शी शासन के प्रति आप सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया