watch-tv

युवक की दरिंदगी की शिकार हुई 14 वर्षीय नाबालिग पेट से गर्भवती निकली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खुलासा पेट दर्द की शिकायत से डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती

डेराबस्सी 23 Aug : एक युवक की दरिंदगी की शिकार हुई 14 वर्षीय नाबालिग पेट से गर्भवती निकली। इसका खुलासा पेट दर्द की शिकायत से डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती होने पर हुआ। डेराबस्सी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर काटकर कार्रवाई के लिए बिहार भेजी है।

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अमनजोत कौर ने बताया कि बिहार मूल की एक लड़की यहां आकर परिजनों के साथ किराए पर रह रही थी। वह कुछ समय पहले बिहार से लौटी थी। उसकी मां ने पेट दर्द की तकलीफ को लेकर बेटी को दो दिन पहले डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चेकअप के बाद डॉक्टर्स हैरान रह गए जब अल्ट्रासाइंड में लड़की तीन माह की गर्भवती निकली जो मिसकैरेज की शिकार थी। डॉक्टर्स ने तुरंत डेराबस्सी पुलिस को सूचित किया और इंफेक्शन फैलने से रोकने के लिए लड़की का अबॉर्शन करना पड़ा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बिहार अपने पैतृक गांव में छुटि्टयों में गई थी। वहां रिश्तेदारी में एक युवक ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया था। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में जीरो एफआईआर काटकर कार्रवाई के लिए बिहार में उसके गांव के सम्बन्धित थाना क्षेत्र में भेज दी है।

Leave a Comment