मेरी जान की क़दर मैंने पाई ही नहीं।                          

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मज़बूत इरादे हैं, आगे बढ़ने की चाह भी।

घर भी मुझसे है, परिवार की रौनक भी।

अपनी जान पे खेल कर और जान इस जहाँ में भी लाती हूँ,

पर मेरी जान की क़दर मैंने पाई ही नहीं।

कभी बेटी बन, कभी पत्नी, कभी बहन तो कभी माँ,

लड़कियों के लिए झुकना ही है सही।

जीत ली कई आज़ादी की लड़ाइयाँ और हासिल कर लिए कई मुक़ाम,

पर ये सोच हमें आज़ाद कर पाई नहीं।

कभी कुचल कर, कभी मार कर, कभी चुप करवा कर,

पहना देते हैं जीती जागती लड़कियों को अपनी इच्छाओं का कफ़न।

दो मोमबत्तियाँ जला के दबाना चाहते हैं कितने गहरे ज़ख़्म,

पर अफ़सोस कोई आग की रौशनी इस दर्द को मिटा पाई ही नहीं।

न जाने कितने और साल लग जाएंगे,

औरत को अपना वजूद ढूंढने में।

कितनी और अर्थियों की राख लगेगी सुरक्षा की दीवार खड़ी करने में।

मज़बूत हौसले मन में हो कर भी,

इज़्ज़त की मज़बूती इसमें समा पाई ही नहीं।

मैं अपनी जान पे खेल कर और जान इस जहाँ में लाती हूँ,

पर मेरी जान की क़दर मैंने पाई ही नहीं।

नैना जैन |

हथियार तस्करी मॉड्यूल के सरगना सहित छह लोग छह हथियारों और 5.75 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी महकप्रीत सिंह अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर सिंडिकेट चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव किंगपिन महकप्रीत को गोवा से गिरफ्तार किया गया: सीपी एएसआर गुरप्रीत भुल्लर

पंजाब ने 2024-25 पेराई सत्र के लिए 679.37 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान वितरित किया: हरपाल सिंह चीमा कहा, पंजाब ने 2024-25 पेराई सत्र के लिए देश में सबसे अधिक 401 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीद दर की पेशकश की वित्त मंत्री ने किसानों की वित्तीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई