watch-tv

आप विधायक की पत्नी से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुजुर्ग एनआरआई पर थाना सुधार में केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पीड़िता का आरोप, एनआरआई ने जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला, वीडियो रिकॉर्डिंग के सबूत पेश किए

जगरांव, 22 अगस्त। यहां थाना सुधार में लगते गांव घुमाण में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले बुजुर्ग एनआरआई ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक विधायक की पत्नी से छेड़छाड़ की।

थाना सुधार में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें एनआरआई पर आरोप लगाया कि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने को दबाव डाला। पुलिस ने आरोपी एनआरआई नछत्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताते हैं पीड़िता सनौर से आप के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी हैं। जबकि आरोपी ेनछत्तर सिंह फिलहाल कनाडा के मिसिसॉगा में रहता है। थाना सुधार के एएसआई कुलदीप सिंह मामले की जांच अफसर नियुक्त किए गए हैं।

पीड़िता के मुताबिक वह नजदीकी गांव सहोली की रहने वाली है और फिलहाल घुमाण चौक स्थित नछत्तर सिंह की कोठी में रहती हैं। साथ ही कोठी की देखरेख भी करती हैं। नछत्तर सिंह के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। इस वजह से एनआरआई ने उनको कोठी की देखरेख का जिम्मा सौंप रखा था। महिला ने आरोप लगाया कि नछत्तर उन पर बुरी नजर रखने लगा था। इस बारे में उन्होंने आरोपी के बेटे संदीप सिंह को भी बताया था। बाद में 13 मई को आरोपी नछत्तर सिंह शाम को कोठी में आया और अपने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसने कहा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ आ जाए। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया।
इस मामले में पीड़िता ने यह भी बताया कि नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया। साथ ही दावा किया कि उनके पास आरोपी के फोटो और वीडियो भी हैं, जिन्हें वह जरूरत पड़ने पर सबके सामने लाएंगी।

नछत्तर का भतीजे से जायदाद का विवाद : आरोपी एनआरआई नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। लिहाजा एनआरआई ने कोठी पर कब्जा रखने के लिए खुद ही पीड़ित महिला को इसे संभालने का जिम्मा सौंपा था। उसने पीड़िता को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का पीड़िता के साथ ही विवाद शुरू हो गया, जो अदालत में विचाराधीन है। अब पीड़िता ने एनआरआई के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करा दिया।

इस मामले में एनआरआई नछत्तर सिंह ने मीडिया में अपना पक्ष रखते कहा कि पीड़िता उसकी कोठी पर कब्जा करना चाहती है, इसीलिए उसने झूठे आरोप लगाए। आरोपी ने कहा कि वह पीड़िता को बेटी की तरह मानता है। उसका बेटा संदीप उसे बहन मानता है। यह सारा खेल राजनीति के दम पर हो रहा है। महिला ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पीड़िता के विधायक पति से इस मामले में बात की थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

आप विधायक पठानमाजरा बोले
मेरा उस महिला चल रहा है केस
इस मामले में आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि मेरा नाम उस महिला के साथ ना जोड़ा जाए। मेरा उस महिला से केस चल रहा है, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। इस मामले में यदि पुलिस ने महिला के नाम के साथ मेरा नाम जोड़ा है तो उनसे भी पूछा जाएगा कि किस आधार पर उन लोगों ने मेरा नाम महिला के साथ लिखा।


Leave a Comment