चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के खिलाफ पेश होगा चालान, विधानसभा स्पीकर ने दी मंजूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ/यूटर्न/20 अगस्त: पंजाब मंत्रिमंडल के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के खिलाफ चालान पेश करने की विधानसभा स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। ओपी सोनी, भारत भूषण आशू, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी गई है। चार मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच पूरी कर चुकी है। इन सभी पर भ्रष्टाचार के आरोपों में मामले दर्ज है। धारा 19 के तहत इसके लिए राज्यपाल की मंजूरी होनी जरूरी है। अब राजपाल की मंजूरी के बाद चालान पेश होंगे।
————

Leave a Comment