पंजाब सरकार ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर तुरंत नकेल नहीं कसी तो भाजपा छेड़ेगी आंदोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बीजेपी जिला प्रधान धीमान ने चेतावनी देते तंज कसा, हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और

लुधियाना 12 अगस्त । हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और वाली कहावत पंजाब की मान सरकार पर सटीक बैठती है। भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने यह तंज कसते कहा कि आप सरकार लुधियाना नगर निगम में जारी भ्रष्टाचार पर फौरन लगाम कसे। अगर ऐसा नहीं किया तो भाजपा आंदोलन छेड़ेगी।

धीमान के साथ पंजाब भाजपा मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता व जिला सचिव नवल जैन, प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार ने पार्टी दफ़्तर में इस मुद्दे पर चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत में रोष जताया कि पंजाब की सबसे बड़ी लुधियाना निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सत्ताधारी नेता भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बने हैं। आप नेता हर विधानसभा हल्के में नीचे से लेकर ऊपर तक अपने चहेते कर्मचारी- अधिकारी नियुक्त करा जेबें भर रहे हैं।

———-

किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया जाएगा शामिल रामनगर स्थित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में की जाएगी शहद बिक्री की व्यवस्था, 20 करोड़ रुपये की लागत से गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला होगी स्थापित रामनगर संस्थान को राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाया जाएगा, वहां मधुमक्खी पालन से संबंधित उन्नत एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किए जा सकेंगे – नायब सिंह सैनी