लुधियाना के शू शॉप मालिक प्रिकंल के खिलाफ FIR दर्ज, कथावाचक को सोशल मीडिया पर गालियां देने और धमकाने का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 11 अगस्त। लुधियाना के शू शॉप चलाने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिकंल की और से कथावाचक को सोशल मीडिया पर गाली गलोच करने और धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना सदर की पुलिस ने गुरविंदर सिंह प्रिकंल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  कथावाचक हरप्रीत सिंह मक्खू ने पुलिस को बताया कि उसने अमृतपान किया हुआ है। देशों-विदेशों में वह सिख धर्म का प्रचार करता है। करीब 7 हजार से अधिक उसके इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चल रहे है। उसका खुद का भी सोशल मीडिया पर चैनल चल रहा है। हरप्रीत ने कहा कि कुछ दिन पहले गुरविंदर सिंह प्रिंकल नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। हरप्रीत सिंह मुताबिक उसने इस संबंध में प्रिंकल के विरोधी पक्ष का इंटरव्यू करके फेसबुक पर चलाया। जिसके बाद गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर वॉट्सऐप काल की और वह गाली गलोच करने लगा। प्रिंकल ने गालियां निकाली और धमकियां भी दी।

कॉल रिकार्डिंग से छेड़छाड़ कर छवि की खराब
हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रिंकल ने वॉट्सऐप काल की रिकार्डिंग करके उसमें एडिटिंग करवा कर अपने प्रिंकल लुधियाना फेसबुक पेज पर डाली। सामाजिक तौर पर प्रिंकल ने मेरी छवि खराब की। हरप्रीत सिंह मुताबिक देश-विदेश में संगत मेरी कथा सुनती है। इस कारण उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पहले भी विवादित बयान दे चुका प्रिकंल
जानकारी के अनुसार प्रिकंल आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर विवादित बयान देता रहता है। जबकि उसकी और से कई नेताओं के खिलाफ भी बयान दिए गए हैं। हालाकि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द सोशल मीडिया पर बोलने के उस पर पहले भी दो मामले दर्ज है। पुलिस प्रिंकल के सोशल मीडिया खाते को खंगाल रही है।

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 172वें दिन पंजाब पुलिस ने 323 जगहों पर छापेमारी की; 98 ड्रग तस्कर पकड़े गए ,अभियान में 63 एफआईआर दर्ज, 954 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 56 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

मंडी मजदूरों को राहत: पंजाब सरकार ने मंडी मजदूरी दरों में 10% की बढ़ोतरी की • संशोधित दरें श्रमिकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और उचित श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी: हरचंद सिंह बरसट