हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, इन बड़े नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/11 अगस्त: हरियाणा में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले प्रदेश में दल-बदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को जेजेपी और इनेलो समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। दिल्ली में पूर्व मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
कृष्ण कंबोज (पूर्व विधायक, रानियां), मोहित ग्रोवर (पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी, गुरुग्राम), विकास यादव (रिटायर्ड आईएएस), राजेश कोना (पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, पंचकुला), अजय भड़ाना (पूर्व हलका अध्यक्ष, बडख़ल, जेजेपी), राहुल भड़ाना (खेल प्रकोष्ठ, हलका अध्यक्ष, बडख़ल, जेजेपी), उदयवीर भड़ाना (हलका उपाध्यक्ष, बडख़ल, जेजेपी), रविंद्र चौहान (हलका उपाध्यक्ष, बडख़ल, जेजेपी), डॉ. हरिराम सैनी (हलका प्रधान इनेलो, पानीपत ग्रामीण), ममता (पूर्व महासचिव, जेजेपी) सहित इन नेताओं के समर्थक भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा?
रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि दिल्ली निवास पर अनेक नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों व कार्यशैली में आस्था व्यक्त कर पार्टी का दामन थामा। इस दौरान प्रमुख रूप से रानियां (सिरसा) से पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, मोहित ग्रोवर, 2019 विधानसभा चुनाव में गुडग़ांव से निर्दलीय प्रत्याशी (48638 वोट प्राप्त किये), रिटायर्ड आईएएस विकास यादव, राजेश कोना, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, पंचकुला, आदि अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा की यात्रा भी जारी
वहीं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा का दौर भी जारी है। यात्रा के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा में जा रहे हैं। हुड्डा की पदयात्रा बडख़ल विधानसभा में पहुंची। इसके अलावा सिरसा सांसद कुमारी सैलजा की कांग्रेस संदेश यात्रा भी जारी है। हांसी विधानसभा में पहुंची। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया कि किस तरह भाजपा हर वर्ग को गुमराह कर सत्ता प्राप्त करती है,सत्ता मिलने के बाद वह लोगों को भूल जाती है।
—————

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के हर नुकसान की भरपाई करेगी: बरिंदर कुमार गोयल मुख्य अभियंता (जल निकासी) को ब्यास नदी से गाद निकालने पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ,सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों में लोगों की शिकायतें सुनीं, राहत कार्यों का आकलन किया “धुस्सी बांध पूरी तरह सुरक्षित, लोगों को घबराना नहीं चाहिए”

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 172वें दिन पंजाब पुलिस ने 323 जगहों पर छापेमारी की; 98 ड्रग तस्कर पकड़े गए ,अभियान में 63 एफआईआर दर्ज, 954 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 56 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

मंडी मजदूरों को राहत: पंजाब सरकार ने मंडी मजदूरी दरों में 10% की बढ़ोतरी की • संशोधित दरें श्रमिकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और उचित श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी: हरचंद सिंह बरसट