सौतेले पिता ने 11 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/10 अगस्त: हरियाणा के जींद में सौतेले पिता ने 11 साल के बच्ची के साथ रेप किया, उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। अलेवा थाना पुलिस ने पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 2020 में उसके पति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद पांच सितंबर 2022 को उसने अलेवा क्षेत्र निवासी नरेश के साथ शादी कर ली और उसके गांव में ही अपनी 11 साल की बेटी के साथ रहने लगी। एक दिन उसकी बेटी घर पर अकेली थी, तो नरेश घर आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। नरेश ने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ और गंदा काम किया। उसकी बेटी रोने लगी और वहां से भाग गई। नरेश ने उसे इस बात को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब वह घर आई तो उसकी बेटी ने सौतेले पिता की सारी करतूत बताई। इसके बाद अलेवा थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने नरेश के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
————–

Leave a Comment