watch-tv

अखिलेश यादव की एंट्री से नोएडा मॉल में महिला से दुर्व्यवहार मामले ने पकड़ा तूल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नोएडा मॉल में महिला ने लगाया अभद्रता का आरोप। अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना।

नोएडा। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को गार्डेन गैलेरिया माल में रविवार रात हुए विवाद से संबंधित वीडियो एक्स पर पोस्ट करके सरकार घेरा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दोनों पक्षों के दो-दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पूर्व सीएम मे योगी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव  ने मंगलवार शाम एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नोएडा  की एक बहू की पुकार। उत्तर प्रदेश में बहन, बेटी, बहू कोई भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि थाने, शासन-प्रशासन द्वारा दिए गए आर्थिक लक्ष्यों की पूर्ति में लगे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि प्रदेश की एक नारी सिसकी भरभर कर अपने मान सम्मान की रक्षा हेतु वीडियो के द्वारा गुहार लगा रही है।

भाजपा भ्रष्ट व्यवस्था की पर्याय बन गई है। नहीं चाहिए भाजपा। इस पोस्ट पर शुरूआती तीन घंटे में 6,000 लाइक व 1800 रिपोस्ट हुए। लोगों ने पक्ष व विपक्ष प्रतिक्रिया दी। किसी ने यूपी में जंगलराज आन टॉप तो किसी ने अखिलेश के अयोध्या की घटना पर चुप रहने जैसी प्रतिक्रिया दी।

महिला ने दूसरा वीडियो किया पोस्ट

जिस महिला का अखिलेश ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया था उसने दूसरा वीडियो डालकर प्रतिक्रिया दी है। 28 सेकेंड के वीडियो में उसने कहा कि माल में एक ग्रुप के साथ हमारी कहासुनी हो गई, बात ज्यादा बढ़ गई थी। पुलिसकर्मी आए व दोनों पक्ष को पुलिस चौकी ले गए। जहां पर हम दोनों ग्रुप में आपसी सहमति से समझौता कर लिया था। कल बहकावे में वीडियो डाली थी लेकिन अब हम पुलिस की कार्रवाई से बहुत खुश हैं।

डीएसपी का रिश्तेदार बताकर धमकाया अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में महिला जोर-जोर से रो रही है। रोते हुए पुलिस को पूरी तरह से कठघरे में खड़ा कर रही है। कह रही है कि एक युवक ने अभद्रता की। खुद को डीएसपी का रिश्तेदार बताते हुए धमकी दी। मामले में स्थानीय पुलिस चौकी पर कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया।

लखनऊ तक पहुंची गूंज तो पुलिस ने की कार्रवाई

रविवार की रात गार्डेन गैलेरिया में दो पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने बताया था कि किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे बयान जारी करके बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करके दो-दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Leave a Comment