लुधियाना 4 अगस्त। श्री आत्मानंद जैन सभा लुधियाना के जैन उपाश्रय व श्री आत्मानंद जैन महासमिति के संयोजन में श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय में चातुर्मास हेतु विराजमान श्रीमद् आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र सुरीश्वर जी महाराज के क्रमिक पट्टधर गच्छाधिपति शांतिदूत जैनार्चाय श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरी जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शांत स्वभावी विदुषी साध्वी संपत श्री जी महाराज की सुशिष्या सरल स्वभावी साध्वी चंद्रयशा श्री जी महाराज व प्रवचन निपुण साध्वी श्री पुनीतयशा श्री जी महाराज की पावन मिश्रा में रविवार को सत्संगत किया गया। इस अवसर पर नमस्कार महामंत्र का महामंगलकारी अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर साध्वी श्री पुनीतयशा श्रीजी महाराज ने प्रवचन किए कि यदि नवकार से रिश्ता जुड़ जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामाजिक रिश्ते धूरे पा रहे। जिसन प्रमेश्वर से रिश्ता जोड़ लिया, तो सभी रिश्ते अपने आप मिल जाते हैं। नवकार के जाप से सभी सुख मिलते हैं। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारिणी प्रधान गुलशन जैन गिरनार ने कहा कि इस अनुष्ठान को करने से शरीर के सभी रोगों का उपशमन होता है। उन्होंने बताया कि रविवार को नवकार मंत्र के अनुष्ठान व एकासना के लाभार्थी परिवार में लाला शांति प्रकार, मुकेश जैन, चंद्रमणी जैन, फरेश जैन मैसर्स जैन आर्मी स्टोर लुधियाना द्वारा लाभ लिया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी प्रधान गुलशन जैन गिरनार, मुकेश जैन सेना प्रधान स्मिति, संजीव टोनी महामन्त्री, वीर भूषण जैन मंत्री, संजीव बबला, अशोक जैन, नवनीत जैन, निर्मल जैन, सुरेश जैन, साधना जैन, अनु जैन, शशि जैन, कविता जैन, प्रियंका जैन, मुनीष ट्यूडर, राकेश जैन, राज कुमार मौजूद रहे।
