गोल्डन टेंपल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुखबीर ने दो बेटों संग की थी हत्या, बेटी को भगाने का था शक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 4 अगस्त। अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में एक हफ्ता पहले हुई हत्या के मामले में कई खुलासे हुए है। दरअसल हत्या में मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह का उसके बेटों ने भी साथ दिया था। पुलिस ने सुखबीर सिंह के साथ ही उसके बेटों अर्श और साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर और दरबारा सिंह के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। सुखबीर की बेटी किसी के साथ घर से भाग गई थी। सुखबीर का मानना था कि उसके भागने में दरबारा सिंह का हाथ है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे पहले भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। वहीं एसजीपीसी के प्रधान प्रताप सिंह ने भी सफाई दी थी कि पिछले दिन सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सुखबीर के मन में दरबारा सिंह के लिए गुस्सा था। इसका बदला लेने के लिए ही सुखबीर अपने बेटों के साथ आया और दरबारा सिंह पर अपनी कृपाण से हमला कर कत्ल कर दिया।

दोपहर हुई वारदात, साथियों संग आया हमलावर
पुलिस के मुताबिक सुखबीर सिंह एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी में कार्यरत था और दरबारा सिंह अकाउंट ब्रांच में काम करता था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखबीर अपने बेटों के साथ अकाउंट्स ब्रांच में दरबारा के पास पहुंचा। वहां पहले दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद सुखबीर ने अपनी श्री साहिब निकाली और दरबारा सिंह पर हमला कर दिया। दरबारा की छाती पर वार किए गए। करीब 5 बार तलवार के वार से दरबारा सिंह वहीं बेहोश होकर गिर गया। आरोपी वहां से फरार हो गए। जबकि दरबारा की मौत हो गई।

मंडी मजदूरों को राहत: पंजाब सरकार ने मंडी मजदूरी दरों में 10% की बढ़ोतरी की • संशोधित दरें श्रमिकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और उचित श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी: हरचंद सिंह बरसट

पंजाब पुलिस द्वारा अनाधिकृत कैंप लगाकर निजी डेटा एकत्र करने संबंधी आरोपों की जांच शुरू सभी जिलों में पूछताछ टीमें गठित कानून अनुसार की जाएगी जांच नागरिकों को अनाधिकृत व्यक्तियों से अपना निजी डेटा साझा न करने की अपील नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी सुविधा केंद्रों का उपयोग करने की अपील की

उभरते खिलाड़ियों के ओलंपिक सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण खेल मैदान पंजाब सरकार राज्य भर में 13,000 अत्याधुनिक खेल मैदानों का निर्माण करेगी पहले चरण में 3,000 से अधिक मैदान तैयार होंगे: तरुणप्रीत सिंह सोंड

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का सख्ती से हो क्रियान्वयन- उपायुक्त कहा कि – स्कूल बसों में बच्चों को ओवरलोड नहीं बैठाया जाना चाहिए ओवरलोड स्कूल बसों / ऑटो का निरीक्षण किया जाना चाहिए। पुलिस ने जुलाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला