मनु की नानी ने भांगडा डाल कर दोहती के मेंडल जीतने पर जताई खुशी,कहा छौरी ने लठ गाड दी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/4 अगस्त: दादरी निवासी मनु के मामा-मामी और नानी ने पड़ोसियों के साथ शनीवार को मुकाबला देखा। उन्होंने कहा कि तीसरा पदक न जीतने का मलाल रहा, लेकिन ओलंपिक में मनु का प्रदर्शन कमाल रहा। नानी सावित्री देवी बोलीं कि दोहती को आते ही अपने हाथ से बनाकर खीर खिलाऊंगी। पेरिस ओलंपिक में शनिवार को शूटर मनु भाकर भले ही तीसरा पदक जीतने से चूक गईं। इसके बावजूद निशानेबाजी स्पर्धा में देश को दो कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। मनु के नाना के घर उनके दो कांस्य पदक जीतने पर जश्न मनाया गया। मनु की नानी सावित्री देवी ने कोठे चढ़ ललकारूं, दिखे हो मेरा दामण ल्याइये…पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। बता दें कि मनु भाकर मूलरूप से झज्जर जिले के गौरिया गांव की रहने वाली हैं। दादरी में उनकी नानी और मामा-मामी रहते हैं। शनिवार दोपहर एक बजे मनु का मैच शुरू हुआ। इससे पहले भी सभी आंगन में लगाए गए एलईडी के सामने बैठ गए। स्क्रीन पर मनु नजर आईं तो नानी सावित्री देवी खिलखिला उठीं। मनु को तीसरे पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं व पदक जीतने से चूक गईं। इसके बावजूद मनु के नाना के घर रविवार को उनके दो कांस्य पदक जीतने पर जश्न मनाया गया। मनु के बड़े मामा युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में कार्यरत हैं। छोटे मामा सोमवीर मर्चेंट नेवी में हैं। इस दौरान मनु की मामी अनीता, आरती, ममेरे भाई समेत शहर के लोग मौजूद रहे।
सावित्री देवी बोलीं: दोहती ने गाढ़ दिया लठ
मनु की नानी सावित्री देवी ने कहा कि मनु दोनों परिवारों की चहेती है। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि ओलंपिक मै दो पदक जीतकै छौरी ने लठ गाढ़ दिया। उन्होंने कहा कि मनु के वापस आते ही उसे उसकी पसंदीदा खीर बनाकर खिलाऊंगी। उन्होंने बताया कि मनु को बाजरे की रोटी, चटनी व मक्खन पसंद है। उसके नाना रणसिंह अगर अब होते तो बहुत खुश होते। सावित्री देवी ने बताया कि वर्ष 2023 में गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें उन्होंने गोला फेंक और दौड़ स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीता था।
मौसी बोलीं: हवाई अड्डे पर जाकर दूंगी सरप्राइज गिफट
मौसी अनीता मनु के फाइनल मैच में चौथा स्थान प्राप्त करने के बाद भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में दो पदक जीतना छोटी बात नहीं है। अगर मनु ये पदक जीत लेती तो उसकी हैट्रिक हो जाती। अभी तो 22 की उम्र की है, आगे और भी मौके मिलेंगे। कहा कि मनु जब भारत वापसी करेगी तो उसे हवाई अड्डे पर लेने जाऊंगी और सरप्राइज गिफट दूंगी।
देश को दो पदक दिलाए इसकी खुशी
मनु के छोटे मामा सोमवीर ने कहा कि मनु ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ओलंपिक में जाकर भारत को पेरिस कोटा दिलाया और दो पदक देश की झोली में डाल दिए। यह केवल हमारे लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी बहुत ही गर्व की बात है। देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का उसने अपना कर्तव्य पूरा किया। अब मनु यहां आएगी तो उसका जोरदार स्वागत करेंगे। जीत-हार खेलों में चलती रहती है।
————–

मंडी मजदूरों को राहत: पंजाब सरकार ने मंडी मजदूरी दरों में 10% की बढ़ोतरी की • संशोधित दरें श्रमिकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और उचित श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी: हरचंद सिंह बरसट

पंजाब पुलिस द्वारा अनाधिकृत कैंप लगाकर निजी डेटा एकत्र करने संबंधी आरोपों की जांच शुरू सभी जिलों में पूछताछ टीमें गठित कानून अनुसार की जाएगी जांच नागरिकों को अनाधिकृत व्यक्तियों से अपना निजी डेटा साझा न करने की अपील नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी सुविधा केंद्रों का उपयोग करने की अपील की

मंडी मजदूरों को राहत: पंजाब सरकार ने मंडी मजदूरी दरों में 10% की बढ़ोतरी की • संशोधित दरें श्रमिकों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करेंगी और उचित श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी: हरचंद सिंह बरसट

पंजाब पुलिस द्वारा अनाधिकृत कैंप लगाकर निजी डेटा एकत्र करने संबंधी आरोपों की जांच शुरू सभी जिलों में पूछताछ टीमें गठित कानून अनुसार की जाएगी जांच नागरिकों को अनाधिकृत व्यक्तियों से अपना निजी डेटा साझा न करने की अपील नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी सुविधा केंद्रों का उपयोग करने की अपील की

उभरते खिलाड़ियों के ओलंपिक सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण खेल मैदान पंजाब सरकार राज्य भर में 13,000 अत्याधुनिक खेल मैदानों का निर्माण करेगी पहले चरण में 3,000 से अधिक मैदान तैयार होंगे: तरुणप्रीत सिंह सोंड