डीएवी स्कूल जगराओं में लगाया गया डेंटल चेकअप कैंप 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओं 3 अगस्त :-डी.ए.वी. सैंटनरी पब्लिक स्कूल, जगराओं में विद्यार्थियों के लिए डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य वेद व्रत प्लाह ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ: आर्शी बंसल (बी.डी.एस) ने दूसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के दांँतों की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों के दांतों की जांच करते हुए बच्चों को दांँतों को साफ़ व मजबूत रखने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ:साहिबा ने विद्यार्थियों को उनके दांँतों की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी दी। प्रिंसिपल वेद व्रत प्लाह द्वारा डॉ: आर्शी बंसल का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया। प्राचार्य ने डॉ: साहिब को भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे शिविर आयोजित करने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। इस शिविर में विद्यार्थियों के अलावा स्कूल के शिक्षकों व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अपने दांँतों की जांच करवाई तथा अपने दाँतों की संभाल हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय की नर्स श्रीमती लखवीर कौर एवं श्रीमती सतविंदर कौर उपस्थित थीं।

*पंजाब बनेगा भीख मांगने से मुक्त राज्य; बच्चों की जगह स्कूल होंगे – फरीदकोट में 2 बच्चों को बचाया गया: डॉ. बलजीत कौर* *कहा, मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुरूप जीवनजोत प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को सड़कों से स्कूलों तक लाया जा रहा है* *लोगों से अपील- बच्चों को भीख न दें, 1098 पर सूचना दें: डॉ. बलजीत कौर*